Snake In Bihar: प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से खतरनाक सांप निकलने के मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के सिवान जिले का है, जहां हबीब नगर गांव 15 फीट का विशाल अजगर मिला। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया। सीवान में अब तक तीन विशाल अजगर निकलने का मामला सामने आ चुका है। आपको उन मामले की भी जानकारी देंगे, इससे पहले आपको 15 फीट के अजगर की बारे में बता दें जिसे लोग पेड़ की टहनी समझ कर नज़दीक से गुज़र रहे थे।
स्थानीय लोगों की मानें तो विशाल अजगर पेड़ से लटका हुआ था, लोग उसके नज़दीक से गुज़र रहे थे। जब लोगों ने गौर से देखा तो पता चला की वह पेड़ की टहनी नहीं 15 फीट का विशाल अजगर है। विशाल अजगर को देखने के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए। विशाल सांप की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। फिर क्या थी वहां सांप को देखने के लि भीड़ जुटने लगी, लेकिन सांप के डर से कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणो नें सांप को काबू किया और वन विभाग की टीम को सौंप दिया।