167- सूर्यगढ़ा विधान सभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

Update: 2025-07-07 16:25 GMT
Lakhisarai, लखीसराय: 167- सूर्यगढ़ा विधान सभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी सीतु शर्मा अध्यक्षता में सभी जीविका सी एम के साथ विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण संबंधी बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में इन्हें संबंधित बी एल ओ के साथ अपने बूथ से संबंधित मतदाता पुनरीक्षण संबंधी कार्य करने से संबंधित प्रशिक्षण एवं निदेश दिया गया। मौके पर डीसीएलआर सह ईआरओ सीतु शर्मा ने सभी बीएलओ से युद्ध स्तर पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का निपटारा किए जाने से संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिए। उक्त बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्यगढ़ा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News