कोविड​​​-19 के मामलों में अचानक वृद्धि, जेल के 65 कैदी सहित 76 लोग कोरोना पॉजिटिव

कोविड​​​-19 के मामलों में अचानक वृद्धि

Update: 2021-12-04 09:55 GMT
सिक्किम (sikkim) में शुक्रवार को कोविड​​​-19 (covid-19) के मामलों में अचानक वृद्धि सूचना है। इसमें नामची सेंट्रल जेल के 65 कैदियों और कर्मचारियों सहित 76 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। यहां कुल संक्रमित लोगों की संख्या 32,343 हो गई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दक्षिण सिक्किम जिले के नामची सेंट्रल जेल के साठ कैदी और पांच कर्मचारी नए मरीजों में शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण सिक्किम जिला प्रशासन ने रोकथाम के विभिन्न उपाय किए हैं। पूर्वी सिक्किम ने शेष 11 मामले दर्ज किए।
Tags:    

Similar News

-->