Nagaon नगांव : जिले के अमौनी अमलाखी चाय बागान स्थित गुड शेफर्ड होम हाई स्कूल में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में हाल ही में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले स्कूल के प्राचार्य डॉ निताई प्रधान को फूलम गमोचा, जरई और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों और चाय जनजाति संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस अवसर पर स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक अनूप बिस्वाल और अन्य शिक्षकों ने अपने प्राचार्य को बधाई देते हुए कहा कि डॉ निताई प्रधान को मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलना चाय बागान क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इससे यहां के लोग शिक्षा
और समाज सेवा के महत्व को समझ सकेंगे. दिल्ली के राजेंद्र भवन में अमेरिकन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ निताई प्रधान को उनके शिक्षा क्षेत्र और उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है. कलियाबार विधायक और राज्य सरकार के मंत्री केशव महंत समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी. इस सम्मान समारोह के अवसर पर डॉ निताई प्रधान ने कहा कि समाज सेवा और शिक्षा सेवा महान तपस्या है और इनके निरंतर अभ्यास से एक न एक दिन अवश्य ही फल मिलता है।
Tags: