असम क्राइम न्यूज़: जोरहाट जिला के राजतिया इलाके में स्थित भगदोई नदी से भारी संख्या में पुराना जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक युवक नदी में नहाने के दौरान बोरी में भरकर रखे गए भारी मात्रा में जिंदा कारतूस देखा है। जिसका वजन लगभग 30 से 35 किग्रा आंका गया है। युवक ने नदी में मिले कारतूस को कबाड़ी को बेच दिया था।
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक द्वारा बरामद सभी गोलियों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि कोई उग्रवादी संगठन या कोई व्यक्ति पुलिस से बचने के लिए बोरी में भरकर कारतूस को नदी में फेंका होगा। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।