जमुगुड़ी थाना क्षेत्र के सोइनारी के समीप एक मकान जलकर खाक हो गया
जामुगुड़ी थाना क्षेत्र के सोइनारी के पास सियालमारी के हरेन ओरंग के घर व दुकान में मंगलवार की शाम आग लग गयी.
जामुगुड़ी थाना क्षेत्र के सोइनारी के पास सियालमारी के हरेन ओरंग के घर व दुकान में मंगलवार की शाम आग लग गयी. जानकारी के अनुसार आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है. परिवार के सदस्यों ने कहा कि बाद में स्थानीय निवासियों और दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन आग से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।