असम क्राइम न्यूज़: मोरीगांव जिला शहर के पसतिया इलाके में ड्रग्स का आदि एक युवक द्वारा स्कूटी को आग के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि ड्रग्स सेवन करने वाला युवक प्रणव हीरा अपने पड़ोसी नकुल विश्वास की स्कूटी (एएस-21जे-3416) में आग लगा दिया। जिसकी वजह से स्कूटी पूरी तरह जल गयी।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने प्रणव हीरा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस संबंध में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Tags: