CM हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बधाई उपहार
Assam: असम सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मुख्यमंत्री का बधाई उपहार देने का समारोह असम के हर जिले में चलने का सिलसिला जारी रहते आज दरंग जिले में जिला आयुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में इसी संदर्भ में एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दरंग जिला आयुक्त पराग कुमार काकती ने आशा व्यक्त की कि पत्रकार विकास के हित में वृहद जनता के हित में संवाद सेवा करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से रचनात्मक रूप से समाचार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समाज के विकास और प्रगति में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री का बधाई उपहार प्राप्त करते हुए मंगल समाचार के प्रधान संपादक प्रशांत बरुआ, पत्रकार रणजीत कुमार नाथ, अबुल खायेर और मकशेद अली ने भी अपने विचार रखे। नए साल पर इस तरह के बधाई उपहार देने के लिए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला आयुक्त ने पत्रकारों को बधाई का सौगात सौंपा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला आयुक्त मानस सैकिया, सहायक आयुक्त एवं प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ईहसानुल हुसैन, जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकार उपस्थित थे। विदित हो कि दरंग जिले में 47 सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। यह अभिनंदन तोहफा जिले के सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दिया गया है।