घर पर बच्चों ने जलायी सिगरेट लगी भीषण आग, जिंदा जले 3 बच्चे

आजकल के बच्चों का उम्र से पहले ही शौक परवान चढ़ रहा है।

Update: 2022-01-07 18:31 GMT

आजकल के बच्चों का उम्र से पहले ही शौक परवान चढ़ रहा है। जिससे जीवन जीने से पहले खत्म कर लेते हैं। इसी तरह की एक घटना पूर्वोत्तर राज्य असम (Assam) से सामने आई है जहां चराइदेव जिले में एक दुखद घटना में 5-6 साल की उम्र के कम से कम तीन लड़कों की जलकर मौत हो गई है।

कथित तौर पर तीन लड़के एक फूस (घास से बना घर) के शेड के अंदर थे, बैठे हुए सिगरेट जलाई और उसमें आग लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि एक लड़का शेड से भागने में सफल रहा और बच गया। मृतक तीन नाबालिगों में दो की पहचान चराईदेव जिले के बरूआहोला गांव के बिवन मुंडा और अनुद मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्र ने बताया कि एक मृतक नाबालिग की पहचान नहीं हो पाई है। चराईदेव के SP सुधाकर सिंह ने कहा, 'घटना में चार नाबालिग घास के शेड में खेल रहे थे। वे शेड के अंदर सिगरेट (cigarettes) जला रहे थे तभी आग लग गई और तीन आग में जिंदा जल गए "। 
Tags:    

Similar News