Assam: धोलमारा नाबालिगों की मौत के मामले में गिरफ्तार दो लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कोकराझार: सलाकाटी पुलिस चौकी के तहत धोलमारा में दो नाबालिग छात्राओं की मौत के मामले में शुक्रवार सुबह पुलिस ने दो लोगों, गुलाम मुस्तफा (66 साल) और एजान अली (42 साल) को गिरफ्तार किया था। उन्हें आगे की जांच के लिए रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोकराझार के SSP अक्षत गर्ग ने कहा कि छात्राओं की शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल गई है और जांच जारी है।