भारत

रेलवे स्टेशन से दो साल के बच्चे को किया अगवा, पुलिस ने ऐसे सकुशल बरामद किया

jantaserishta.com
25 May 2026 9:33 AM IST
रेलवे स्टेशन से दो साल के बच्चे को किया अगवा, पुलिस ने ऐसे सकुशल बरामद किया
x
मामले की जानकारी होते ही आरपीएफ और जीआरपी खोजबीन में जुटी.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा रेलवे स्टेशन से 2 वर्ष के बच्चे को अगवा कर लेने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होते ही आरपीएफ और जीआरपी खोजबीन में जुटी। काफी खोजबीन के बाद डायल 112 के तहत जिला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि 24 मई की रात 8:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि बांदा रेलवे स्टेशन से एक 2 वर्षीय बच्चे को एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया है। जीआरपी और आरपीएफ के कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि यह घटना शाम 5:30 बजे घटी थी।
उन्होंने बताया कि बच्चे की मां आरती अपने भाई और उसके परिवार के साथ मुंबई जाने के लिए बांदा रेलवे स्टेशन पर आई थी और उन्हें मानिकपुर रेलवे स्टेशन जाना था, जहां से उन्हें मुंबई के लिए रवाना होना था। 2 वर्षीय बच्चा शिवांश भी रेलवे स्टेशन पर ही था। बच्चे की बरामदगी के लिए एसपी की ओर से कई टीमें बनाई गईं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे और त्रिनेत्र कैमरों से पता चला कि बच्चे को तेंदुआरी रोड की ओर ले जाया गया है। कोतवाली देहात के एसएचओ की ओर से जब घेराबंदी की गई तो आरोपी बच्चे को नहर में फेंककर भाग गया। आरोपी किशन को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद बच्चे को नहर से निकाला गया।
उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजनों को बुलाया गया। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें भी आईं। बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story