असम पुलिस ने किया सामूहिक बलात्कार के आरोप में दरांग जिला परिषद का सदस्य गिरफ्तार
असम पुलिस (assam police) ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दरांग जिला परिषद के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।
असम पुलिस (assam police) ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दरांग जिला परिषद के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। धुला थाना प्रभारी कल्याण बोरा ने बताया कि 25 नवंबर को उन्हें एक महिला से शिकायत मिली थी कि राजा पुखुरी बगीचा निवासी हुमायूं (Humayun Kabir) कबीर ने अपने भाई सफीकुल रहमान और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
बाद में, पुलिस ने कबीर के खिलाफ सबूत जुटाए जिससे उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि "हमने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी)/506 के तहत मामला संख्या 366/21 के संबंध में गिरफ्तार किया है और आज उसे अदालत के माध्यम से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।"
सूत्रों ने यह भी बताया कि जिला परिषद सदस्य पर ऐतिहासिक राजा पुखुरी (Raja Pukhuri) के पास लगभग 136 बीघे के क्षेत्र में जाली दस्तावेजों के साथ कब्जा करने का भी आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कबीर, जो जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थे, ने धनबल का उपयोग करके निर्दलीय के रूप में स्यामतीला जिला परिषद सीट जीती। इस बीच सामूहिक दुष्कर्म मामले के तीन अन्य आरोपी समाचार लिखे जाने तक फरार हैं।