Assam असम : असम के बारपेटा जिले से नाव हादसे की एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार को 22 लोगों को ले जा रही एक नाव ब्रह्मपुत्र नदी में डूब गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 4 बच्चों समेत 6 लोगों के लापता होने की बात सामने आई है। ये नाव मशीन संचालित थी और यात्रा के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी में कथित तौर पर भंवर की चपेट में आकर डूब गई।