पिछले महीने में जीएसटी संग्रह हुआ 196 करोड़, इस राज्य सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

अरुणचाल न्यूज

Update: 2022-05-04 16:44 GMT
अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने इतिहास रचने हुए अप्रैल महीने में रिकॉर्ड 196 करोड़ रुपए जीएसटी संग्रह किया है, जो कि सालान आधार पर 90 प्रतिशत ज्यादा है।
सरकार ने पिछले साल अप्रैल महीने में 103 करोड़ रुपए जुटाए थे। वहीं इस साल मार्च महीने में 105 करोड़ रुपए जुटाकर 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। पिछले साल इस महीने में राज्य ने 92 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह किया था।
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्य की उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि अप्रैल 2022 में जीएसटी राजस्व संग्रह रिकॉर्ड 1.68 लाख करोड़ रुपए है। अच्छी खबर यह है कि अरुणाचल प्रदेश ने अप्रैल 2022 में 90% की छलांग के साथ उच्चतम जीएसटी संग्रह दर्ज किया है! बधाई अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू। वहीं मुख्यमंत्री ने एक ट्विट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश से एक बड़ी खुशखबरी। अरुणाचल ने अप्रैल 2022 के दौरान जीएसटी राजस्व में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की। जीएसटी संग्रह में रिकॉर्ड 90% की बढ़ोतरी हुई।
Tags:    

Similar News

-->