अरुणाचल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, आज से 31 जनवरी तक लगाया गया नाइट कर्फ्यू

अरुणाचल प्रदेश की पेमा खांडू सरकार (Pema Khandu Government of Arunachal Pradesh) ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए.

Update: 2022-01-12 15:46 GMT

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश की पेमा खांडू सरकार (Pema Khandu Government of Arunachal Pradesh) ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, राज्य में कोरोना पाबंदियों को सख्त कर दिया है। सरकार ने 31 जनवरी तक पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू व नई गाइडलाइन जारी कर दी है।

राज्य के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर कहा कि 12 जनवरी से 31 जनवरी तक रात्रि कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। साथ ही राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। अब सिर्फ स्कूलों के ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी।
इसके अलावा विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थाओं को सुझाव दिया गया है कि वे अपनी कक्षाओं का संचालन 50 फीसदी क्षमता के साथ करें और कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करें। इसके अलावा यह भी कहा गया कि बाहर के प्रदेशों से आने वाले उन्हीं लोगों को अरुणाचल प्रदेश में आने की अनुमति मिले जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली हैं।
आदेश में यह भी कहा गया है कि कार्यालय, बार, रेस्तरां, सार्वजनिक परिवहन वाहन, सिनेमा हॉल और जिम का संचालन 50 फीसदी की क्षमता किया जाए। इन प्रतिष्ठानों रात आठ बजे तक संचालित करने की अनुमति है।


Tags:    

Similar News