तेलुगु राज्यों के बीच नदी जल विवादों को सुलझाने के लिए बनाई गई एक समिति की बैठक सेंट्रल वॉटर कमीशन (CWC) के ऑफिस में हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने लगातार चल रहे पानी के झगड़ों को सुलझाने के लिए 2 फरवरी को यह समिति बनाई थी।

CWC चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में CWC के अधिकारी, KRMB, GRMB और NWDA के चेयरमैन, CWC के चीफ इंजीनियर और दोनों तेलुगु राज्यों के अधिकारी शामिल हुए। यह समिति का पहला सेशन था जिसमें पानी के बंटवारे, मुद्दों और विवादों पर चर्चा की गई।

Tags: