Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : प्रकाशम जिले के कोमारोलु मंडल के थाटीचेरलामोटू में भीषण सड़क हादसा हुआ है. लॉरी और कार में टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान बापटला जिले के स्टुअर्टपुरम के निवासी के रूप में हुई है. ये सभी महानंदी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. हादसे के वक्त कार में 8 लोग सवार थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया. कार में फंसे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

Tags: