Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर ट्रक का ड्राइवर जिंदा जल गया। जिले के काठीपुड़ी इलाके में नेशनल हाईवे पर 2 ट्रक आपस में टकरा गए। यह घटना काठीपुड़ी नेशनल हाईवे पर हुई, एक ट्रक ने अचानक यू-टर्न ले लिया जिसके चलते विजयवाड़ा की ओर जा रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही दोनों ट्रक में तुरंत भीषण आग लग गई, आग कंटेनरों के आगे के हिस्से में फैल गई।
आग लगने की वजह से एक ड्राइवर जिंदा जल गया। मृतक चालक कोलकाता का रहने वाला है। उसका नाम कमाल शेख है। एक अन्य चालक सुरक्षित बच निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, दोनों कंटेनरों का अगला हिस्सा नष्ट हो गया। पुलिस ने वाहनों को एक तरफ हटा दिया और उस मार्ग पर चलने वाले वाहनों के यातायात को हटा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है।