Andhra Pradesh : मिलावटी दूध से 4 लोगों की मौत

Update: 2026-02-24 00:55 GMT
Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक अनधिकृत विक्रेता द्वारा बेचे गए कथित मिलावटी दूध के सेवन से पिछले 48 घंटों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में दो लोगों की मौत रविवार को हो गई जबकि दो लोगों ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
राजामहेंद्रवरम उत्तर जोन के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वाई. श्रीकांत ने मीडिया से कहा, ''शहर में एक अनधिकृत विक्रेता द्वारा बेचे गए मिलावटी दूध के सेवन से पिछले दो दिन में चार लोगों की मौत हो गई।'' उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दूषित दूध के कारण गुर्दा खराब होने से अचानक मूत्र संबंधी अवरोध पैदा हो गया और मौत हो गई। सभी चारों पीड़ित एक ही स्थानीय विक्रेता से दूध खरीदते थे, जो राजामहेंद्रवरम में लोगों के घरों में दूध की आपूर्ति करता था।
डीएसपी ने बताया कि विक्रेता लगभग 40 मवेशियों का और स्थानीय किसानों से प्राप्त दूध लाता था और फिर उसे घरों में वितरित करता था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध के नमूने एकत्र किए और उन्हें परीक्षण के लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं में भेजा।
Tags:    

Similar News