Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : कल 11 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) से जुड़े ग्यारह माओवादियों ने कल अल्लूरी सीताराम राजू जिले में पुलिस अधीक्षक अमित बरदार के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न आरोप और 39 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने कहा कि उनके आत्मसमर्पण का कारण पुलिस द्वारा आदिवासी युवाओं को दिए जाने वाले रोजगार कार्यक्रम और उन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार, जैसे दूरदराज के गांवों में सड़क सुविधाएं प्रदान करना और मोबाइल फोन टावर लगाना है। पुलिस अधीक्षक ने आत्मसमर्पण करने वालों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया और कहा कि उन्हें वे लाभ प्रदान किए जाएंगे जिनके वे हकदार हैं।