Life Style : इसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान अरबी आज ही बना लेंगे डाइट का हिस्सा

Update: 2024-06-24 11:32 GMT
Life Style :  Arbi एक ऐसी सब्जी है, जो स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इससे कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। कई लोग तो इसे फलाहार के रूप में खाना पसंद करते हैं। तो वहीं कुछ लोगों को अरबी की सब्जी बहुत पसंद आती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें इसकी सब्जी नहीं भाती।
कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर अरबी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी6 और फोलेट की अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा, इसमें आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं अरबी खाने से शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं।
फाइबर की अच्छी मात्रा से भरपूर अरबी से पाचन शक्ति को बढ़ावा मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करता है।
जड़ वाली सब्जी अरबी, फाइबर और मैग्नीशियम Fiber and Magnesium से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके रखने में सहायक होती है। जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम होता है।
अरबी में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। जिससे इन्फेक्शन से होने वाली बीमारियों का खतरा टलता है।
अरबी में पाया जाने वाला फाइबर, भूख को कम करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
अरबी कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है, जिसका नियमित सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।
अरबी में कैंसर विरोधी गुण पाया जाता है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोलीफेनॉल और एंटी ऑक्सीडेंट, कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मदद करता है।
फोलिक एसिड, बीटा कैरोटीन और आयरन से भरपूर अरबी का नियमित सेवन करने से एनीमिया के खतरे को कम किया जा सकता है।
अरबी से बनने वाली डिशेज
अरबी चिप्स
आलू चिप्स की तरह ही अरबी को डीप फ्राई करके अरबी चिप्स को तैयार किया जाता है। ऊपर से मसालों और नमक को छिड़क सकते हैं।
अरबी फ्राई
तले हुए अरबी के टुकड़ों पर मसालों, नमक और नींबू के रस को निचोड़ कर स्वादिष्ट अरबी फ्राई तैयार किया जाता है।
Tags:    

Similar News

-->