Yoga Tips : एक उम्र के बाद लड़कियों की लंबाई बढ़ना रुक जाती है। जब उनके शरीर में हार्मोनल बदलाव शुरू होते हैं तो माना जाता है कि इसका असर उनकी लंबाई पर भी पड़ता है। ऐसे में अक्सर सवाल आता है, लड़कियों की हाइट बढ़ाने की सबसे सही उम्र क्या है? लंबाई बढ़ाने के लिए उम्र जरूरी है और सही अभ्यास भी। अगर उम्र सही है और आदतें सही हैं, तो योग लड़कियों की लंबाई बढ़ाने में वास्तविक मदद करता है। इससे सिर्फ हाइट नहीं, आत्मविश्वास, पोश्चर और स्वास्थ्य भी निखरता है। आइए जानते हैं लड़कियों की हाइट बढ़ाने की सही उम्र और सही योगासन कौन सा है।
लड़कियों की हाइट बढ़ाने की सही उम्र:
लड़कियों की लंबाई बढ़ने का सबसे अच्छा समय 8 से 16 वर्ष के बीच माना जाता है।
इस उम्र में ग्रोथ प्लेट्स सक्रिय होती हैं।
हार्मोनल बदलाव शरीर के विकास में मदद करते हैं।
सही पोषण, नींद और योग का असर तेजी से दिखता है।
16–18 के बाद ग्रोथ धीमी हो जाती है, लेकिन पोश्चर सुधार और रीढ़ की मजबूती से हाइट बेहतर दिख सकती है।
हाइट बढ़ाने में योग कैसे मदद करता है?
योग शरीर को खींचता है, रीढ़ (Spine) को सीधा करता है, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और ग्रोथ हार्मोन के स्राव को सपोर्ट करता है। नियमित अभ्यास से बच्ची की लंबाई और आत्मविश्वास दोनों में सुधार आता है।
लड़कियों के लिए 5 आसान और प्रभावी योगासन:
ताड़ासन:
रीढ़ को सीधा करता है
पूरे शरीर में स्ट्रेच देता है
रोज सुबह 10–15 बार
भुजंगासन:
रीढ़ की लचक बढ़ाता है
पोश्चर सुधारता है
15–20 सेकंड, तीन से चार बार
चक्रासन :
शरीर को ऊपर की ओर खींचता है
पीठ और पैरों को मजबूत करता है
प्रशिक्षक की देखरेख में अभ्यास करें।
वृक्षासन :
संतुलन और मुद्रा सुधार
रीढ़ को मजबूत बनाता है
दोनों पैरों से 30–40 सेकंड अभ्यास करें।
सूर्य नमस्कार:
यह पूरे शरीर का व्यायाम है।
हार्मोन बैलेंस में मदद करता है।
6–12 राउंड रोज अभ्यास करें