Yoga Tips: इन दो आसान योगा पोज़ से माइग्रेन से पाएं छुटकारा

Update: 2026-01-03 04:44 GMT
Yoga Tips: घर-परिवार की धड़कन होती हैं मम्मी। लेकिन जब माइग्रेन का दर्द उन्हें जकड़ लेता है, तो पूरा घर बेचैन हो उठता है। तेज सिरदर्द, रोशनी से चिढ़, उलझन और थकान माइग्रेन के लक्षण हैं। माइग्रेन सिर्फ दर्द नहीं, रोज़मर्रा की ज़िंदगी को रोक देने वाली परेशानी है।अगर मम्मी रोज सिर्फ 10–15 मिनट ये दो आसान योगासन करें, तो कुछ ही हफ्तों में दर्द की तीव्रता और बार-बार होने वाले अटैक में फर्क साफ दिखने लगता है। योग दवाओं की तरह दर्द दबाता नहीं, बल्कि शरीर को सिखाता है कि खुद को कैसे ठीक करना है। नियमित अभ्यास से मम्मी न सिर्फ माइग्रेन से राहत पाएंगी, बल्कि नींद, मूड और ऊर्जा स्तर में भी सुधार महसूस करेंगी।
बालासन :
बालासन माइग्रेन के लिए सबसे प्रभावी और सुरक्षित आसन माना जाता है। यह गर्दन, कंधों और सिर में जमी जकड़न को खोलता है और दिमाग को गहरी शांति देता है। घुटनों के बल बैठकर शरीर को आगे की ओर झुकाएं, माथा जमीन से लगाएं और हाथ आगे फैला दें। आंखें बंद कर 2–3 मिनट गहरी सांस लें। यह आसन तनाव कम होता है, रक्त संचार सुधरता है और सिरदर्द धीरे-धीरे हल्का पड़ता है।
अनुलोम–विलोम प्राणायाम:
माइग्रेन का बड़ा कारण अनियमित श्वसन और मानसिक असंतुलन होता है। अनुलोम–विलोम नर्वस सिस्टम को संतुलित करता है। दाहिनी नासिका बंद कर बाईं से सांस लें, फिर बाईं बंद कर दाईं से छोड़ें। 7–10 मिनट तक करें। इसके अभ्यास से सिर में ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है, बेचैनी कम होती है और माइग्रेन के अटैक की फ्रीक्वेंसी घटती है।
Tags:    

Similar News