Yoga For Anger Control:जब भी आपको गुस्सा आए, प्रतिक्रिया देने से पहले 5-10 मिनट योग या प्राणायाम करें। नियमित अभ्यास से कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर कम होता है। यह आपकी सोच को संतुलित करेगा और रिश्तों को बेहतर बनाएगा। नियमित अभ्यास से आप न केवल गुस्से पर नियंत्रण पाएँगे बल्कि जीवन में शांति और संतुलन भी अनुभव करेंगे।
आइए जानते हैं गुस्सा आने पर कौन-कौन से योगासन और प्राणायाम सबसे अधिक लाभकारी हैं।
बालासन:
इस आसन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठें, आगे की ओर झुकें और माथा जमीन से लगाएँ। हाथ आगे या पीछे रखें। 1-3 मिनट तक गहरी सांस लें।
लाभ:
मानसिक तनाव कम करता है
नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है
तुरंत शांति का अनुभव देता है
अनुलोम-विलोम प्राणायाम:
एक नासिका से साँस अंदर लें, दूसरी से बाहर छोड़ें। 5-10 मिनट तक करें।
मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाता है
गुस्सा, चिंता और बेचैनी कम करता है
भावनात्मक संतुलन बनाता है।
भ्रामरी प्राणायाम:
आंखें बंद करें, गहरी साँस लें और साँस छोड़ते समय मधुमक्खी जैसी गुनगुनाहट करें।
लाभ:
तुरंत दिमाग को शांत करता है
क्रोध और तनाव कम करता है
ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में सहायक
वज्रासन:
घुटनों के बल बैठकर एड़ियों पर बैठें। रीढ़ सीधी रखें और गहरी सांस लें।
मन को स्थिर करता है
धैर्य और संयम बढ़ाता है
Tags: