महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए डिनर के बाद पीनी चाहिए यह चाय

महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए

Update: 2023-06-16 13:05 GMT
महिलाओं की जिंदगी में पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, पोस्टपार्टम बदलाव, ऐसी कई चीजें आती हैं, जो उनकी हेल्थ पर असर डालती हैं और जिसकी वजह से उनके शरीर में कई बदलाव होते हैं। यूं तो सभी को अपनी हेल्थ का ख्याल रखना चाहिए लेकिन महिलाओं के लिए सेहत का ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है। हेल्दी रहने के लिए महिलाओं में पीरियड्स का सही होना, फर्टाइल हेल्थ का सही होना, तनाव मुक्त होना और भी कई चीजें मैटर करती हैं। अक्सर महिलाएं, अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। जो बाद में बड़ी परेशानी की वजह बन सकता है।
आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां बताई गई हैं, जो महिलाओं की हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालती हैं और जिनका उपयोग महिलाओं को जरूर करना चाहिए। यहां हम आपको एक ऐसी ही जड़ी-बूटी से बनने वाली चाय के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं के लिए सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस चाय के बारे में डाइटीशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं।
महिलाओं की हेल्थ के लिए चाय
महिलाओं की हेल्थ के लिए लाभप्रद इस चाय को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी शतावरी से बनाया जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो यह महिलाओं के लिए असल में एक सुपरफूड है। शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल सालों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता आ रहा है। आयुर्वेद में इसके गुणों की वजह से, इसे शरीर का टॉनिक भी कहा जाता है। यह शरीर में मौजूद दोषों जैसे कि वात और पित्त को भी संतुलित रखती है।
यह भी पढ़ें-शरीर के त्रिदोष को 1 साथ बैलेंस करते हैं ये योग
कैसे बनाएं शतावरी की चाय?
लगभग एक टी स्पून शतावरी पाउडर लें।
इसे एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं।
शतावरी चाय तैयार है।
इसे डिनर के बाद पिएं।
क्या होंगे फायदे?
शतावरी का चू्र्ण या पाउडर, पीरियड हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है।
फर्टिलिटी को बूस्ट करने के लिए भी यह कारगर है।
महिलाओं को हार्मोनल अंसतुलन की वजह से भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस चाय को पीने से हार्मोनल अंसतुलन दूर होता है।
यह चाय इम्यूनिटी को बूस्ट करती है और कई बीमारियों से शरीर की सुरक्षा करती है।
स्ट्रेस और एंग्जाइटी को कम करने के लिए भी यह चाय फायदेमंद है।
ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं के लिए भी शतावरी की चाय लाभप्रद है।
अगर आपको अक्सर कमजोरी महसूस होती है, तो भी आपको यह चाय पीनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?
नोट- एक्सपर्ट की बताई यह चाय गुणों से भरपूर है लेकिन अगर आपको किसी तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्या है, या फिर आपने पहले इसे कभी नहीं लिया है, तो इसे शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News

-->