इन घरेलू उपायों की मदद से महिलाएं माहवारी से जुड़ी परेशानियों से पा सकती है छुटकारा

Update: 2023-06-02 11:36 GMT
माहवारी/मासिक धर्म/पीरियड्स महिलाओं के जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया हैं। इसके मुद्दे पर कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार ने फिल्म पेड़मेन बनाई थी। यह क्रिया महिलाओं में मासिक चक्र केरूप में होती हैं। इस प्रक्रिया का होना महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी है। यह हर महीने 3 से 5 दिन तक रहती है। कई बार महिलाओं की यह मासिक चक्र तय समय पर नहीं आता। जिसकी वजह से महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए आज हम महिलाओं की इस समस्या से दूर करने और पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आये हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
* अदरक की चाय
इस उपाय में आपके लिए एक दिन में 2 कप अदरक की चाय पर्याप्त है। इसको बनाने के लिए आप दो से तीन चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक ले लें। इसके बाद दो कप पानी में अदरक को डालकर गैस पर करीब दस मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें। इसके बाद गैस बंद कर इसको छान लें और थोड़ा-थोड़ा पीएं।
* हल्दी
हल्दी स्त्रियों में हार्मोन संतुलन बनाये रखने में मददगार जिससे माहवारी समय पर लाने में सहायक है।एक चौथाई चमच्च हल्दी पावडर में उतना ही शहद मिलकर रोजाना एक बार सेवन करे। ये नुस्खा जब तक करे जब तक आराम न दिखने लगे।
* सौंफ
सौंफ के सेवन से भी अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए दो चम्मच सौंफ लेकर इन्हें एक गिलास पानी में रात में भिगो कर रख दे। सुबह इस पानी को छान कर पी ले। इसे नियमित रूप से पीने से आपके पीरियड्स नियमित हो जाएँगे।
* पपीता
पपीते में बरोमेलैन नाम का पदार्थ पाया जाता है जो की पीरियड्स की समस्या से निजात दिलाने में सहायता करता है। पपीते के शेक या पपीते के रस का नियमित रूप से सेवन करने से भी अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
* मुली के बीज
मुली के बीजो को पीसकर इसका चूर्ण बना ले। इस चूर्ण का एक चम्मच दूध में मिलाकर दिन में कम से कम एक बार जरूर पियें। मुली के बीजों के चूर्ण को दूध के मिलाकर पीने से कुछ ही हफ़्तों में पीरियड्स नहीं आने की समस्या दूर हो जाएगी।
* करेला
करेला स्वाद में तो कड़वा होता है पर गुण जो इसमें होते है वो हमारे लिए फायदेमंद होते है। करेला अनियमित महावारी रोकने में काफी प्रभावी है। करेले के छोटे टुकड़े करके मिक्सी में डाल कर उसका जूस निकल ले। अब उसमे एक चमच्च चीनी मिलकर पिए।
Tags:    

Similar News