गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी क्यों है फायदेमंद

Update: 2023-04-20 14:44 GMT
गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने के फायदे
प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल पानी सिर्फ अच्छा स्वाद लेने के लिए ही नहीं पिया जाता बल्कि इसके और भी बहुत से फायदे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी को नुट्रिएंट्स का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है क्योंकि यह क्लोराइड, इलेक्ट्रोलाइट्स, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी का मिश्रण होता है।
नारियल पानी एक फैट फ्री, स्वस्थ, ठंडा और ताज़ा पेय है जो हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान माँ और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए नारियल पानी अच्छा होता है।
1. तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर
इसमें कम मात्रा में चीनी, प्रोटीन और सोडियम होता है। इस प्रकार यह शरीर द्वारा आवश्यक तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।
2. कम कैलोरी
इसमें कम कैलोरी होती है और इसमें कुछ मात्रा में डाइटरी फाइबर, स्वस्थ ओमेगा फैटी एसिड होते हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए रेकमेंडेड होते हैं और वजन को नियंत्रित रखने में उनकी मदद करते हैं।
3. वजन घटाता है
नारियल पानी में ज़ीरो परसेंट कोलेस्ट्रॉल होता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को धीरे-धीरे खत्म करके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है जो अतिरिक्त फैटी सेल्स को जमा होने से रोकता है। ये शरीर को हर समय हाइड्रेटेड रखता है जिससे वज़न भी कम होता है।
4. डाइजेशन में सहायक
एक प्राकृतिक एसिड न्यूट्रलाइज़र के रूप में नारियल पानी भी गर्भावस्था के दौरान पेट की जलन को शांत करता है और उसे बढ़ने से रोकता है।
Tags:    

Similar News