22 या 23 अक्टूबर धनतेरस कब है ? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Update: 2022-10-13 09:57 GMT

नई दिल्ली।: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाना शुभ होगा। वहीं यमदीप 22 अक्टूबर को जलाना शुभ होगा। तिथियों के फेर के कारण जो लोग धनतेरस का व्रत रखते हैं। वह लोग 23 अक्टूबर को ही रखें। क्योंकि 23 को शाम तक प्रदोष काल है। जानिए धनतेरस (Dhanteras 2022) की सही तिथि और शुभ मुहूर्त।

धनतेरस 2022 पर शुभ योग भी बन रहा है। इस साल 23 तारीख को शनि देव मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में कई राशियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा धनतेरस के दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है।

Tags:    

Similar News

-->