लक्षण और उपचार क्या है

Update: 2022-12-08 01:00 GMT

ब्रुक्सिज्म को हिंदी में दांत पीसना कहते हैं। यह दांतों से संबंधित एक विकार है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति दांत पीसता रहता है। यह एक लेखनीरोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है। यह बीमारी तनाव, चिंता, शराब और कैफीन का सेवन करने से भी होती है। कई मामलों में दवा के दुष्प्रभाव से भी ब्रुक्सिज्म की समस्या होती है।

बड़े लोगों में यह बीमारी धूम्रपान, तंबाकू, शराब और कैफीन के अधिक सेवन से होती है। वहीं, बच्चों में यह बीमारी कम सोने, बिस्तर पर लेट कर टीवी देखने, नींद में गड़बड़ी और भोजन चबाने के दौरान किसी एक भाग पर विशेष बल लगाने की वजह से होती है।

डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। इसके लिए बच्चों को कम से कम 8 घंटे सोने की सलाह दें। अगर आप ब्रुक्सिज्म बीमारी से पीड़ित हैं, तो रोजाना 8 घंटे की नींद अवश्य लें। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। साथ ही मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।

Tags:    

Similar News

-->