क्या है कुर्मासन , जानिए इसके फायदे
आधुनिक समय में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आधुनिक समय में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। खासकर डायबिटीज और मोटापा से लोग अधिक परेशान हैं। डायबिटीज में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है। साथ ही अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। डायबिटीज रोग में मीठा खाने की मनाही होती है। इसके लिए जीवनशैली के साथ-साथ डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इनसे आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसके लिए आप योग का भी सहारा ले सकते हैं। योग के कई प्रकार हैं। इनमें एक कुर्मासन है, जिसे करने से न केवल मानसिक, बल्कि शारीरिक विकार भी दूर होते हैं। इससे बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप भी डाबिटीज के मरीज हैं और अपना बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना कुर्मासन जरूर करें। आइए, जानते हैं कि कुर्मासन क्या है और इसे कैसे करें-