क्या होता है आइब्रो डैंड्रफ, जाने इसके लक्षण

आपकी आइब्रो में हर समय खुजली होती है या फिर फ्लेकी स्किन नजर आती है, तो इसे नज़रअंदाज़ ना करें. यह आइब्रो डैंड्रफ हो सकता है

Update: 2022-07-19 06:37 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आपकी आइब्रो में हर समय खुजली होती है या फिर फ्लेकी स्किन नजर आती है, तो इसे नज़रअंदाज़ ना करें. यह आइब्रो डैंड्रफ हो सकता है. ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिनके कारण आपकी आइब्रो में डेंड्रफ हो सकता है. इसके कारणों में एक्जिमा या फिर सोरायसिस जैसी स्किन की स्थिति भी हो सकती है. यह स्थिति कोई ज्यादा खतरनाक नहीं है, बल्कि इसे काफी आम माना जाता है. यह बहुत बार बच्चों में भी देखने को मिलती है और इसे क्रेडल कैप भी कहा जाता है. यह किसी तरह का स्किन इंफ्लेमेशन नहीं होता है. इसे पहचानना और इसके पीछे का कारण पता होना इसका इलाज शुरू करने के लिए काफी ज़रूरी होता है. आइए जानते हैं इस स्थिति के पीछे के कारण के बारे में.

आइब्रो डैंड्रफ के कारण
एक्जिमा
गुडआरएक्सडॉटकॉम के मुताबिक, आइब्रो डैंड्रफ का एक कारण एक्जिमा है. इस स्थिति को एटोपिक डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है. यह एक स्किन स्थिति होती है, जिसमें स्किन लाल और फ्लेकी हो जाती है. यह बच्चों और बड़ों में काफी आम है. इस वजह से भी फ्लेकी आइब्रो हो सकती है.
सोरायसिस
यह एक काफी आम ऑटोइम्यून डिजीज है, जो स्किन पर बहुत तेजी से फैलती है. इससे भी स्किन लाल हो जाती है और काफी इर्रिटेशन भी महसूस हो सकती है. इसमें व्यक्ति को खुजली बहुत होती है.
ड्राई स्किन
अगर आपकी स्किन भी ड्राई है, तो बहुत ज्यादा फ्लेकी स्किन देखने को मिल सकती है. इससे स्किन लाल नहीं पड़ती है, इसलिए एक अच्छे मॉइश्चराइजर का आइब्रो पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस
यह एक स्किन रिएक्शन है, जो किसी स्किन केयर प्रोडक्ट द्वारा होने वाली एलर्जी या इर्रिटेशन के कारण देखने को मिल सकता है. अगर किसी नए प्रोडक्ट को यूज करने के बाद आइब्रो में ऐसे लक्षण देखने को मिलते हैं, तो यही कारण हो सकता है.
Tags:    

Similar News