पीरियड्स के समय दर्द होना क्या होता है खतरनाक, जानिए इन पांच सवालों के जवाब

पीरियड्स में 70-80 फीसदी महिलाओं को दर्द होता है।

Update: 2021-09-15 10:20 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पीरियड्स में 70-80 फीसदी महिलाओं को दर्द होता है। किसी को तेज दर्द होता है, तो किसी को कम। वहीं, इनमें वे महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें इतना दर्द होता है कि वे बेहोश तक हो सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि पीरियड्स में दर्द होना अच्छा संकेत नहीं है जबकि इस बात में सच्चाई नहीं है। आज हम आपको पीरियड्स से जुड़ीं ऐसी ही गलतफहमियां बता रहे हैं-

पीरियड्स के दौरान खट्टी और ठंडी चीजें नहीं खानी चाहिए?

पीरियड्स के दौरान खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए, इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। खट्टे खाद्य पदार्थ विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ठंडी चीजों को भी लिमिट में खाना चाहिए क्योंकि पीरियड्स के कारण होने वाली गैस्ट्रिक समस्याओं के चलते इन्हें कंट्रोल में खाना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान नहीं होती प्रेगनेंसी?

पीरियड्स के दौरान गर्भवती होना नामुमकिन नहीं है। जब आपके पीरियड्स रेग्युलर होते हैं, तो प्रेगनेंसी की सम्भावना कहीं ज्यादा बढ़ जाती है। खासतौर पर पीरियड्स के दूसरे या तीसरे दिन प्रेगनेंसी हो सकती है। वहीं, अगर पीरियड्स के दौरान आपको ब्लीडिंग ज्यादा होती है, तो भी गर्भधारण की सम्भावना ज्यादा रहती है।

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए?

ऐसा माना जाता है कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से दर्द बढ़ सकता है, लेकिन सच्चाई यह है कि एक्सरसाइज करने से दर्द में राहत मिलती है। आप अपने कम्फर्ट के मुताबिक आसान एक्सरसाइज या योगासन चुन सकते हैं।

ठंडे पानी से नहाने से बढ़ सकता है दर्द?

पीरियड्स में दर्द और ठंडे पानी से नहाने का कोई कनेक्शन नहीं होता लेकिन अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो आपके पेट और निचले हिस्सों में सेंक लगती है, जिससे कि आपको आराम मिलता है।

पीरियड्स के दौरान सेक्स नहीं करना चाहिए?

पीरियड्स के दौरान सेक्स करना है या नहीं, यह बात पूरी तरह से आप पर है। कभी-कभी जब पीरियड्स में ऐंठन होती है, तो सेक्स करने से काफी राहत मिलती है। हेल्थ के लिहाज से देखें, तो पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में कोई परेशानी नहीं होती।


Tags:    

Similar News