अरबी क्या है, जानें इसके फयदे

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए खानपान में व्यापक सुधार की जरूरत होती है।

Update: 2021-09-30 16:52 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए खानपान में व्यापक सुधार की जरूरत होती है। खासकर जंक फ़ूड से परहेज करना पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 मिग्रा/डीएल से कम रहना चाहिए। इससे अधिक होने पर कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट में अरबी के पत्तों को जरूर शामिल करें। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि अरबी के पत्ते के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

अरबी क्या है
अरबी उष्णकटिबंधीय जलवायु में उगने वाला पौधा है। इसके पत्ते और जड़ों की सब्जी बनाई जाती है। इसे फ्राई करके भी खाया जाता है। अरबी के पत्ते खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। अरबी और अरबी के पत्ते को कच्चे में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अरबी को कच्चे में खाने से उल्टी हो सकती है। इसमें कैल्शियम ऑक्ज़ेलेट होता है, जो जहरीला होता है।
कैसे करें सेवन
कई शोधों में दावा किया गया है कि अरबी के पत्ते के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही अरबी के पत्ते को सुखाकर और पीसकर चूर्ण यानी पाउडर तैयार कर लें। अब रोजाना सुबह या शाम में दूध या पानी में मिलाकर सेवन करें। इससे कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, अरबी आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन-ए अधिक मात्रा में पाया जाता है। वहीं, अरबी के पत्ते में फाइबर अधिक और कैलोरी बहुत कम होती है। इन गुणों के चलते अरबी वजन कंट्रोल करने में सहायक है। आप बढ़ते वजन को नियंत्रित अथवा कम करने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं।


Tags:    

Similar News

-->