खाली पेट दौड़ने से Health पर क्या असर पड़ेगा?

Update: 2024-09-04 13:02 GMT

Lifestyle.जीवन शैली: खाली पेट दौड़ना: अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ और फुर्तीला बनाए रखना चाहते हैं, तो दौड़ लगाएं। दौड़ने से शरीर में सहनशक्ति बढ़ती है। प्रोफेशनल एथलीट ज्यादातर खाली पेट दौड़ते हैं। दरअसल, दौड़ने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और फैट भी जल्दी बर्न होता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप सुबह खाली पेट दौड़ते हैं, तो इससे सेहत को भी काफी फायदा होता है। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स के एमडी-फिजिशियन डॉ. रवि केसरी का कहना है कि दौड़ने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। अगर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा, तो हमारा शरीर कई बीमारियों से बचा रहेगा। इससे हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि खाली पेट दौड़ने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

फैट तेजी से बर्न होगा- जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें खाली पेट दौड़ना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बिना खाए दौड़ने से फैट तेजी से बर्न होता है। इसे लेकर कई रिसर्च भी सामने आई हैं। शरीर से अतिरिक्त फैट हटाने के लिए आप रोजाना कुछ मिनट दौड़ सकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल होगी- दौड़ने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। इसके अलावा खाली पेट दौड़ने से मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है। दौड़ने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में सुबह के समय दौड़ना काफी फायदेमंद हो सकता है।
हृदय रोगों में फायदेमंद- अगर आप हृदय रोग के खतरे को कम करना चाहते हैं तो रोजाना 10 से 15 मिनट जरूर दौड़ें। इससे हृदय सही तरीके से पंप होता है और रक्त संचार बेहतर होता है।
अच्छी नींद- जो लोग अच्छी तरह दौड़ते हैं उन्हें नींद भी अच्छी आती है। खासकर, दौड़ना उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है- जो रात भर बिस्तर पर बस करवटें बदलते रहते हैं। सुबह दौड़ने से उन्हें रात में अच्छी नींद आएगी। कुल मिलाकर खाली पेट दौड़ने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।


Tags:    

Similar News

-->