क्या है ब्रुक्सिज्म के लक्षण

Update: 2023-02-20 17:04 GMT

ब्रुक्सिज्म को हिंदी में दांत पीसना कहते हैं। यह दांतों से संबंधित एक विकार है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति दांत पीसता रहता है। यह एक आनुवांशिकीरोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है। यह बीमारी तनाव, चिंता, शराब और कैफीन का सेवन करने से भी होती है। कई मामलों में दवा के साइड इफेक्ट से भी ब्रुक्सिज्म की समस्या होती है। लंबे समय तक ब्रुक्सिज्म से पीड़ित रहने पर दांतों में दर्द होना शुरू हो जाता है। साथ ही दांतों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। खासकर बच्चों में यह बीमारी अधिक देखी जाती है। आइए, ब्रुक्सिज्म के बारे में सबकुछ जानते हैं-

ब्रुक्सिज्म के लक्षण
-जबड़े में दर्द होना
-कान में दर्द होना
-दांतों में दर्द होना
-दांतों के बीच दरार
-मसूड़ों में सूजन
-मुंह से कम लार निकलना
-दांतों का टूटना
-भोजन चबाने में कठिनाई
-दांतों में सेंसिटिविटी
-मुंह खोलने में तकलीफ
ब्रुक्सिज्म के कारण
बड़े लोगों में यह बीमारी धूम्रपान, तंबाकू, शराब और कैफीन के अधिक सेवन से होती है। वहीं, बच्चों में यह बीमारी कम सोने, बिस्तर पर लेट कर टीवी देखने, नींद में गड़बड़ी और भोजन चबाने के दौरान किसी एक भाग पर विशेष बल लगाने की वजह से होती है।
ब्रुक्सिज्म से बचाव
पर्याप्त नींद लें
डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। इसके लिए बच्चों को कम से कम 8 घंटे सोने की सलाह दें। अगर आप ब्रुक्सिज्म बीमारी से पीड़ित हैं, तो रोजाना 8 घंटे की नींद अवश्य लें। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। साथ ही मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।
तनाव से बचें
अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो तनाव से दूर रहें। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज और ध्यान अवश्य करें। खुद को सोशल एक्टिविटी में मशगूल रखें। इससे तनाव कम होता है। आप योग का भी सहारा ले सकते हैं। योग के कई आसन हैं, जिन्हें करने से तनाव में आराम मिलता है।
धूम्रपान न करें
धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे हृदय और फेफड़ों की बीमारियां होती हैं। इसके लिए धूम्रपान से बचें। साथ ही शराब का भी सेवन बिल्कुल न करें।
तंबाकू से दूर रहें
बहुत लोगों को तंबाकू चबाने की आदत होती है। तंबाकू चबाने से न केवल कैंसर, बल्कि मुहं की कई बीमारियां भी होती हैं। इसके लिए तंबाकू न खाएं। इसके अलावा, आप डॉक्टर से संपर्क कर इसका अवश्य उपचार करें।
Tags:    

Similar News

-->