weets Varieties: मिठाइयों की कुछ विभिन्न किस्में

Update: 2025-04-16 07:24 GMT
weets Varieties: मौसम चाहे कोई भी हो खाने के बाद मीठे का अपना ही एक मजा है। इस बार हम आपके लिए लाए हैं, मीठे की कुछ डिफरेंट वैरायटीज़। आप भी ट्राई करें-
ब्राउनी बॉटम चीज़ केक:
सामग्री: मक्खन ½ कप, प्लेन चॉकलेट 4 स्क्वेयर, दानेदार चीनी 2द कप, अंडे 2, दूध द कप, वनीला एक्सट्रेक्ट 2 छोटे चम्मच, मैदा 1 कप, नमक ½ छोटा चम्मच, क्रीम चीज़ 600 ग्राम, अंडे 3, खट्टी क्रीम ½ कप।
विधि: एक हैवी सॉस पैन में पिघला हुआ मक्खन और चॉकलेट पिघलाएं। इसे ठंडा कर लें। 1½ कप चीनी डालकर ब्लैंड कर लें। फिर इसमें 2 अंडे डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें दूध और 1 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट डालकर मिलाएं। इसमें मैदा और नमक डालकर मिक्स करें। 9 इंच गहरे पैन को ग्रीस करें और उसमें मिश्रण को डालकर 325 डिग्री फॉरेनहाइट पर 25 मिनट के लिए बेक्ड करें।
अब बचे हुए ङ कप चीनी में क्रीम चीज़ मिक्स करें और 1 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट डालकर ब्लेंडर से धीमी आंच पर मिक्स करें।
अब इसमें बचे हुए तीन अंडे डालकर ब्लेंडर से धीमी स्पीड पर ब्लैंड करें। सारी क्रीम को अलग से ब्लैंड करें। इसे 325 डिग्री पर 55 मिनट के लिए बेक करें। इसे रात भर ठंडा होने के लिए रख दें। 30 मिनट रूम टैम्परेचर पर सेट होने दें। आप इसे ऊपर से आइसक्रीम से टॉपिंग करके सर्व करें।
मूंगफली के दही बड़े:
सामग्री: मूंगफली 350 ग्राम, बेसन 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार, बेकिंग पाउडर चुटकी भर, भुना हुआ ज़ीरा 2 छोटे चम्मच, हरा धनिया 3-4 छोटे चम्मच, तेल, दही ½ किलो।
विधि: छिली हुई मूंगफली को भून लें। फिर उसे पानी में भिगो दें। 1 घंटे के बाद छान लें और मिक्सी में बारीक पीस लें। अब मूंगफली की पि_ïी में बेसन, नमक, सोडा डाल कर फेंटें। अच्छे से फेंटने के बाद कड़ाही में तेल डालें और बड़े तल लें। फिर पानी में डुबो दें। सर्व करते समय दबा कर प्लेट में डालें, ऊपर से फेंटी हुई दही, हरा धनिया, पिसा ज़ीरा, थोड़ी लाल मिर्च के साथ आप चाहें तो मीठी चटनी भी डाल सकते हैं।
पपीते का हलवा:
सामग्री: आधा पका पपीता 1 किलो, खोया 250 ग्राम, चीनी 500 ग्राम, नारियल का बुरादा 250 ग्राम, 1 नींबू का रस, दूध ½ लीटर, घी 2 चम्मच,, कॉर्नफ्लोर 2 चम्मच, काजू, पिस्ता 3, इलायची, बादाम 2 चम्मच।
विधि: सबसे पहले पपीते को छीलकर कस लें। कड़ाही में घी डालकर पपीते को भूनें। ऐसा। 10 मिनट तक सेकते रहें, फिर उसमें दूध मिला दें। जब लच्छे गल जाए, तब उसमें चीनी, नारियल का बुरादा, खोया, पिस्ता, बादाम, इलायची, नींबू का रस डालें। इसे 15-20 मिनट और भूने, प्लेट में फैला दें। चक्की की तरह काट लें या हलुवे की तरह दें, ऊपर से ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करें।
Tags:    

Similar News