किडनी को सेहतमंद रखना चाहते हैं इन टिप्स को करे फॉलो

किडनी का कार्य रक्त से पानी और सोडियम को अलग करना है

Update: 2023-02-20 18:15 GMT
किडनी को सेहतमंद रखना चाहते हैं इन टिप्स को करे फॉलो
  • whatsapp icon

आधुनिक समय में सेहतमंद रहना मुश्किल टास्क होता है। खासकर, इंटरनेट के जमाने में यह और भी कठिन हो गया है। लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। ख़राब दिनचर्या, गलत खानपान और अत्यधिक आराम की वजह से कई बीमारियां घर कर जाती हैं। साथ ही शरीर के सभी अंगों पर बुरा असर पड़ता है। गलत खानपान से किडनी पर भी असर पड़ता है। किडनी की गिनती शरीर के प्रमुख अंगों में होती है। इसका कार्य रक्त को शुद्ध करना है। यह रक्त से पानी और सोडियम का फिल्टर करता है। किडनी शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप भी किडनी को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

पानी अधिक पिएं
किडनी का कार्य रक्त से पानी और सोडियम को अलग करना है। इसके लिए शरीर हायड्रेट रहना अनिवार्य है। शरीर में पानी की कमी से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगता है। इसके लिए रोजाना 8 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। साथ ही शरीर का शुद्धीकरण हो जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
एक्सरसाइज करें
डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। आसान शब्दों में कहें तो एक्सरसाइज सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज करने से किडनी स्वस्थ रहता है। साथ ही रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। वहीं, अगर आपके पास पर्याप्त समय नहीं है, तो रोजाना स्किपिंग और साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं।
पेशाब को न रोकें
कुछ लोगों की आदत पेशाब रोकने की होती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इस आदत को बदल लें। इससे किडनी पर दबाव पड़ता है। लंबे समय तक पेशाब को रोककर रखना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
जंक फूड का सेवन कम करें
डिब्बा बंद और बाजार में मिलने वाली जंक फूड्स के सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे मोटापा, मधुमेह, कब्ज, बवासीर समेत किडनी की बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए जंक फूड से परहेज करें।
Tags:    

Similar News