दिमाग और नर्वस सिस्टम को खराब कर सकती हैं विटामिन बी-12 की कमी, ये आहार करेंगे भरपाई

Update: 2024-04-27 09:53 GMT
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं जिसमें से एक हैं विटामिन बी-12 जो शरीर के कई कार्यों को उचित रूप से संचालित करने के लिए प्रभावी हैं। विटामिन बी-12 तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ ही लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए बनाने में भी सहायक है। ऐसे में शरीर में हुई इसकी कमी मानसिक समस्याएं, हड्डी और जोड़ों से जुड़ी परेशानी और एनीमिया का खतरा बढ़ाती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को दूर करते हुए आपको स्वस्थ सेहत देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...
अंडा
शरीर में विटामिन B-12 की कमी को दूर करने के लिए आपको रोजाना कम से कम 2 अंडे जरूर खाने चाहिए। विटामिन बी-12 की दैनिक जरूरतों का करीब 46 प्रतिशत हिस्सा अंडे से पूरा किया जा सकता है।
मांस
मांस विटामिन बी12 का बेहतरीन स्रोत है। लगभग 190 ग्राम मांस में रोजाना की जरूरत का 467% विटामिन बी12 मिलता है। इतनी ही मात्रा में विटामिन बी2, बी3, और बी6 भी मिलता है। साथ ही यह सेलेनियम और जिंक का बढ़िया स्रोत है।
सोयाबीन
विटामिन बी-12 सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में होता है। विटामिन बी-12 के लिए आप सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन का ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
टूना मछली
टूना आमतौर पर खाई जाने वाली मछली है और प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स सहित पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत है। इसमें विटामिन बी 12 भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। पके हुए टूना के 100-ग्राम में रोजाना की जरूरत का 453% विटामिन बी12 होता है।
Tags:    

Similar News