Vegetable Roti: नाश्ते में ट्राई करें स्वाद और सेहत से भरपूर वेजिटेबल रोटी
Vegetable Roti: आज हम बात कर रहे हैं वेजिटेबल रोटी रेसिपी (Recipe of Vegetable Roti) की. दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से की जाए तो पूरा दिन बन जाता है. सब्जियों से बनी रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. ये ना केवल आपको एनर्जेटिक रखने का काम करती है बल्कि, शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम कर सकती है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसकी रेसिपी|
सामग्री-
आटा
उबली हुई हरी सब्जियां
नींबू का रस
भुना जीरा पाउडर
काली मिर्च पाउडर
हरी मिर्च
धनिया पत्ती
प्याज
तेल
इस रोटी को बनाने के लिए सबसे पहले जो सब्जियां आपको डालनी हैं जैसे मटर, गाजर, फूलगोभी, कॉर्न, शिमला मिर्च, पालक आदि को उबाल लें. इसे ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद अच्छे से मसल कर इसमें बाकी सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आटा गूंथ लें. आटे से गोल लोई बना कर इसमें सब्जियों का मिक्सचर भर कर इसे हल्के हाथों से बेल लें. आप गर्म तवे पर डालकर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें. इसे आप दही, अचार या अपनी पसंद के किसी भी सॉस के साथ खा सकते हैं|