Vat Savitri Vrat 2025 : वट सावित्री पूजा के दौरान पहन सकती हैं पीले रंग की साड़ी, देखें लेटेस्ट कलेक्शन

Update: 2025-05-21 06:29 GMT

Vat Savitri Vrat 2025 : यदि आप भी वट सावित्री का व्रत रख रही हैं तो आपने भी तैयारी शुरू कर दी होगी। इस दिन लाल, पीले और हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसी के चलते यहां हम आपको पीले रंग की साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाएंगे, ताकि आप पूजा के समय पीले रंग की साड़ी पहन सकें।

बनारसी सिल्क साड़ी:
शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसके पास पीले रंग की बनारसी साड़ी न हो। ऐसी साड़ी पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह तक में आपके काम आएगी। तो बस इस बार की वट सावित्री पूजा में बनारसी सिल्क की साड़ी कैरी करें। इस लुक को खूबसूरत बनाने के लिए बालों में गजरे के साथ जूड़ा बनाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
ऑर्गेंजा साड़ी:
यदि आपकी नई-नई शादी हुई है, तो आप इस तरह की ऑर्गेंजा साड़ी वट सावित्री की पूजा में कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ बालों को कर्ल करके खुला छोड़ें, या चाहें तो इसमें किसी तरह की एक्सेसरीज लगा सकती हैं। ये भी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी।
आज-कल सीक्विन वर्क की साड़ी काफी चलन में है, लेकिन गर्मी के मौसम में इसे पूरे दिन के लिए कैरी करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस तरह की सीक्विन साड़ी पूजा में पहनें। इस साड़ी पर सिर्फ आगे की साइड में सीक्विन वर्क है, जो देखने में भी अच्छा लगता है। इसके साथ ग्लैमरस दिखने के लिए स्लीवलेस ब्लाउज पहनें।
Tags:    

Similar News