सालों से बेकार पड़े कॉटन के कपड़े को इस तरह करें एक बार फिर इस्तेमाल

सालों से बेकार पड़े कॉटन के कपड़े को इस

Update: 2023-07-05 06:47 GMT
कॉटन का फैब्रिक सदाबाहर पसंद किया जाता है, लेकिन सबसे ज्यदा इसका इस्तेमाल गर्मियों के मौसम में किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये काफी स्किन फ्रेंडली और पतला होता है। वहीं फैशन ट्रेंड तेजी से बदल रहा है और इसके चलते हम आए दिन कुछ न कुछ नया खरीदते रहते हैं, जिसके कारण पुराने कपड़े पहनते ही नहीं हैं। बता दें कि कारण हम चीजों की कितनी ज्यादा बर्बादी कर रहे हैं।
आजकल सस्टेनेबल फैशन का दौर आ गया है यानी अब समय आ गया है कि हम प्रकृति के बारे में भी थोड़ा सोचें और इसके लिए कुछ कदम उठायें। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप घर पर रखे पुराने कॉटन के फैब्रिक की मदद से बाजार में मिलने वाली कितनी ही महंगी से महंगी चीजें आसानी से बना सकती हैं। साथ ही बताएंगे कॉटन फब्रोक से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
कैसे बनता है कॉटन?
कॉटन का फैब्रिक असल में एक पौधे की मदद से बनाया जाता है और बाद में इसे मशीनों की मदद से धागे और फिर फैब्रिक में बदला जाता है। बता दें कि इस पौधे को कपास कहा जाता है और इसमें लगने वाले फूलों के जरिये रुई निकलती हैं और बाद में उसे मशीन की सहायता लेकर धागे और फिर कपड़े में बदल दिया जाता है।
कहा मिलता है कॉटन?
कॉटन का फैब्रिक सबसे ज्यादा गुजरात में पाया जाता है और यही कारण है कि गुजरात में ही देश की सबसे ज्यादा टेक्सटाइल की फैक्ट्रीयां मौजूद हैं। हालांकि कॉटन फैब्रिक के कई प्रकार होते हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में आपको देखने को आसानी से मिल जाएंगे।
किस तरह से करें रीयूज?
कॉटन फैब्रिक में आसानी से कई चीजें मिल जाएंगी जिनका इस्तेमाल कर आप आसानी से न जाने कितनी ही चीजें बना सकती हैं और उनका इस्तेमाल रोजमर्रा में कर सकती हैं। तो आइये जानें कौन-सी हैं वो चीजें।
कॉटन साड़ी - कॉटन की साड़ी तो हम महिलाओं में काफी पसंद की जाती है। वहीं आप इसकी मदद न जाने कितनी ही अनगिनत चीजों का निर्माण कर सकती हैं।
चादर - बिस्तर पर बिछाने वाली चादर कई बार चाय के निशानों या किसी भी कारण अगर फट जाती हैं तो आप इसकी मदद से घर में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों को बना सकती हैं।
क्या-क्या बना सकते हैं?
अलमारी में बंद पड़े पुराने कॉटन के फैब्रिक से आप फैशन से जुड़ी कई चीजें बना सकती हैं। आइये जानते हैं क्या-क्या है वो चीजें।
ब्लाउज
ड्रेस
स्कर्ट
शॉर्ट्स
कुर्ती
शृग
टॉप
अन्य चीजें
पोटली बैग्स
रुमाल
मेकअप पाउच
अगर आपको कॉटन के कपड़े को रीसायकल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Tags:    

Similar News

-->