फटे होंठ को पिंक और मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करें नारियल तेल लिप बाम, जानें हर्बल लिप बाम बनाने का तरीका

इसके बाद इस मिश्रण को कंटेनर में डाल कर ठंडा कर लें।

Update: 2022-07-01 10:49 GMT

नारियल तेल होंठ पर लंबे समय तक नहीं रहता है, ऐसे में आप नारियल तेल से होममेड लिप बाम बना सकते है। होममेड नारियल तेल लिप बाम का इस्तेमाल कर लिप्स को मुलामय और पिंक बना सकते हैं। चलिए जानते हैं नारियल तेल लिप बाम बनाने का तरीका।


नारियल तेल और कोकोआ बटर लिप बाम
सामाग्री- दो चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच कोकोआ बटर लें

विधि- पैन में कोकोआ बटर को पिघा लें, इसके बाद इसमें नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को कंटेनर में डालकर ठंडा कर लें। ये होममेड लिप बाम फटे होंठो के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

कम उम्र में सफेद पलकों और आइब्रो से है परेशान? नेचुरल इनग्रेडिएंट्स से घर पर करें डाई

नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली लिप बाम बनाने का तरीका

सामाग्री- एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच पेट्रोलियम जेली लें।

विधि- एक पैन में पेट्रोलियम जेली को गर्म करें। इसके बाद इसमें नारियल तेल मिलाएं। नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली के मिक्स होने के बाद इसे कंटेनर में स्टोर करके रख लें। इसे आप लिप बाम की तरह यूज करें।

आईब्रो बनवाते समय इन टिप्स को करें फोलो , थ्रेडिंग करवाने से नहीं होगा दर्द

नारियल तेल और एलोवेरा लिप बाम
इस हर्बल लिप बाम को बनाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल, आधा चम्मच कारनौबा मोम और एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। कारनौबा मोम को पिघलाकर इसमें नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें। इस होममेड लिप बाम को कंटेनर में रख लें। यह लिप बाम फटे होंठो के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

उंगलियों के बालों से है परेशान, तो इन घरेलू उपाय से हटाएं अनचाहे बाल

नारियल तेल और शीया बटर लिप बाम बनाने का तरीका
फटे होंठ को मुलायम और सॉफ्ट बनाने के लिए आप होममेड लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। लिप बाम बनाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच कारनौबा वैक्स और एक चम्मच शीया बटर लें।

लिप बाम बनाने का तरीका

एक पैन में नारियल तेल, शीया बटर और कारनौबा वैक्स को पिघलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को कंटेनर में डाल कर ठंडा कर लें।


Tags:    

Similar News

-->