Tutti Frutti Cake: बिना अंडे के बनाएं स्वादिष्ट टूटी फ्रूटी केक, जानें रेसिपी

Update: 2025-06-14 07:16 GMT
Tutti Frutti Cake: केक खाना किसे पसंद नहीं? लेकिन टूटी फ्रूटी केक की बात ही कुछ और है। ये वो केक है जो हर स्कूल फंक्शन, बर्थडे पार्टी या फिर संडे ट्रीट का हिस्सा हुआ करता था। आज जब बेकरी के फैंसी केक ट्रेंड में हैं, तब भी इस सिंपल केक का एक अलग फैन बेस है। खासकर तब, जब ये बिना अंडे के बने और घर की रसोई से निकले। लोग अब हेल्दी और शुद्ध खाने की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में अंडे के बिना बना यह केक उन सभी के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो वेजिटेरियन हैं या अंडा नहीं खाते।
सामग्री:
मैदा – 1 कप
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/2 छोटा चम्मच
दही – 1/2 कप
कंडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप
मक्खन या तेल – 1/4 कप
दूध – 1/4 कप
वनीला एसेंस – 1/2 छोटा चम्मच
टूटी फ्रूटी – 1/2 कप
बनाने का तरीका:
सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें।
एक बाउल में दही और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। फिर इसमें मक्खन और वनीला एसेंस डालकर फेंटें।
अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर डालें।
ज़रूरत के अनुसार दूध मिलाते हुए स्मूद बैटर तैयार करें।
टूटी फ्रूटी को थोड़ा मैदा लगाकर बैटर में मिलाएं, ताकि वो नीचे न बैठें।
इसे ग्रीस की हुई टिन में डालें और ओवन में 30-35 मिनट बेक करें।
टूथपिक से चेक करें, अगर साफ निकलती है तो केक तैयार है।
Tags:    

Similar News