सर्दियों में गरम-गरम टेस्टी और हेल्दी सूप का मज़ा लेना चाहते हैं तो ट्राई करें ये जिंजर-कैरट सूप (Ginger-Carrot Soup).
Ginger-Carrot Soup
सामग्री:
5 ग्राम गाजर (टुकड़ों में कटी हुई)
1 टीस्पून अजवायन
1 प्याज़ (कटा हुआ)
अदरक का 1 बड़ा टुकड़ा (कुटा हुआ)
100 ग्राम फ्रेश क्रीम
150 मि.ली. दूध
2 टेबलस्पून बटर
2 कप पानी
नमक और कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार
चुटकीभर शक्कर
थोड़े-से बेसिल लीव्स
थोड़ा-सा थाइम
थोड़े-से पार्सले लीव्स (गार्निशिंग के लिए)
विधि:
पैन में आधा टेबलस्पून बटर पिघलाकर गाजर, प्याज़, अजवायन, अदरक (आधा) और पानी डालकर धीमी आंच पर गाजर के नरम होने तक उबाल लें.
आंच बंद करके ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें.
पैन में बचा हुआ बटर पिघलाएं.
बचा हुआ अदरक और लहसुन डालकर भून लें.
गाजर की प्यूरी और दूध डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
गाढ़ा होने पर फ्रेश क्रीम, शक्कर, नमक, थाइम, बेसिल लीव्स और कालीमिर्च पाउडर मिलाकर 1-2 मिनट तक पकाएं.
पार्सले लीव्स से गार्निश करके गरम-गरम सर्व करें.