गणतंत्र दिवस पर ये आउटफिट्स करें ट्राई

इस खास दिन के लिए आप ट्राइ कलर ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं

Update: 2023-01-20 15:04 GMT

हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन हर एक भारतीय के लिए बेहद खास है। यह एक राष्ट्रीय त्योहार है, जिसका जश्न पूरे देश में काफी हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाया जाता है। भले ही इस दिन स्कूल,कॉलेज और दफ्तर की छुट्टी रहती है, लेकिन फिर भी लोगों में इसका उत्साह कम नहीं होता। हर कोई अपने अंदाज में इस खास दिन को सेलिब्रेट करता है। वहीं, लड़कियां भी इस दिन अपनी स्टाइलिंग का खास ख्याल रखती हैं। वह इस ऐसे आउटफिट्स का चुनाव करती हैं, जो इस मौके के लिए परफेक्ट साबित हो। अगर आप भी इस दिन के लिए आउटफिट तलाश रही हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आइडियाज के बारे में, जिसे फॉलो कर आप गणतंत्र दिवस पर स्टाइलिश और देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आएंगी।


ट्राइ कलर कुर्ता लेगी
इस खास दिन के लिए आप ट्राइ कलर ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। ट्रेडिशनल वियर के लिए ट्राइ कलर कुर्ता लेगी एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। इसके लिए आप हरे रंग की सलवार, ऑरेंज दुपट्टा और सफेद रंग का कुर्ता पहन सकती हैं। इस आउटफिट में आप न सिर्फ खूबसूरत लगेंगी, बल्कि सादगी भरा यह लुक आपको सबसे अलग दिखाएगा।

तिरंगा साड़ी
गणतंत्र दिवस पर अगर आप साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो इस दिन के लिए तिरंगा कलर की साड़ी एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। वहीं, सबसे अलग दिखने लिए आप बंदनी पैर्टन की साड़ी भी चुन सकती हैं। हरा, केसरिया और लाइट क्रिम रंग की यह साड़ी गणतंत्र दिवस के मौके पर आपके लिए एक परफेक्ट आउटफिट साबित होगी। इसके अलावा आप तिरंगे के रंग की प्रिंडेट सिफॉन और सूती साड़ी भी पहन सकती हैं, जो इन दिनों मार्केट में आसानी से उपलब्ध है।

तिरंगा स्वेटर टॉप
गणतंत्र दिवस पर अगर आप वेर्स्टन लुक लेना चाहती हैं, तो आप तिरंगा रंग का स्वेटर टॉप भी पहन सकती हैं। कॉलेज या ऑफिस में आप स्वेटर टॉप को जींस या पैंट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा इसके साथ ट्राइ कलर दुपट्टा, शॉल, स्टॉल या मफ्लर भी पेयर कर सकती हैं।

लंबा स्कर्ट
ट्रेडिशनल वियर से अलग अगर आप इस दिन कुछ कैजुअल पहनना चाहती हैं, तो आप ग्रीन, सफेद और नारंगी रंग के लॉन्ग स्कर्ट के साथ टी-शर्ट पेयर कर सकती हैं। यह आउटफिट न सिर्फ आपको अलग लुक देगा, बल्कि गणतंत्र दिवस के लिए परफेक्ट भी साबित होगा।

ग्रीन शाल और सफेद सलवार-सूट
अगर आप ठंड से बचने से साथ ही गणतंत्र दिवस के मुताबिक आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो सफेद रंग के सलवार सूट के साथ हरे और सफेद रंग की मिक्स शॉल को कैरी कर सकती हैं। यह ड्रैस आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देने के साथ ही ठंड से भी बचाएगा।


Tags:    

Similar News

-->