लाइफ स्टाइल : नाश्ते में क्या खाया जाए यह सवाल तब मन में उठने लगता है जब कोई व्यक्ति रोजाना नाश्ते में रोटी और पराठा खाकर बोर हो जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए ओट्स और मटर चीला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जो न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत भी देगा। तो आइए जानते हैं इस झटपट बनने वाली रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- आधा कप ओट्स
- आधा कप उबले हुए हरे मटर
- एक इंच अदरक का टुकड़ा
- लहसुन की 2-3 कलियाँ
- 1-2 हरी मिर्च
- आधा चम्मच अजवायन
- एक चुटकी हींग
- नमक स्वादानुसार
- देसी घी आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
: ओट्स को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
-इसे छलनी में डालकर पानी निकाल दें.
- मिक्सर में भीगे हुए ओट्स, उबले मटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, अजवायन, हींग और नमक डालकर पीस लें.
- एक नॉनस्टिक पैन में देसी घी लगाकर गर्म करें.
- एक बड़ा चम्मच ओट्स-मटर का घोल फैलाएं.
- मध्यम आंच पर दोनों तरफ से क्रिस्पी और सुनहरा होने तक बेक करें.
- हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
Tags: