तिरंगा थाली बनाने की रेसिपीज

Update: 2022-08-15 12:15 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फूड किसी भी फेस्टिवल की आत्मा होती है। त्योहार के हिसाब कई डिशेज बनाई जाती हैं। 15 अगस्त पर अगर आप थीम के साथ मैच करती हुई रेसिपीज बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपीज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन्स हैं। स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिवार और दोस्तों को आसान, झटपट और स्वादिष्ट डिशेज से सरप्राइज दे सकते हैं। स्वादिष्ट फूड का आनंद लेने के साथ दिन को मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है? आइए, जानते हैं 15 अगस्त की रेसिपीज-

तिरंगा इडली
साउथ इंडियन फूड लवर्स हैं, तो ट्राई कलर इडली आपके लिए है। आप केसरिया कलर के लिए गाजर की प्यूरी, व्हाइट के लिए कोकोनट चटनी और हरे के लिए पुदीने की चटनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तीनों चटनियों को व्हाइट इडली के ऊपर शेप में डालकर खाएंं।
तिरंगा/बिरयानी पुलाव
बिरयानी और पुलाव ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं। कई हम में से कई पुलाव/बिरयानी लवर्स तो इसे रोजाना खा सकते हैं। इस 15 अगस्त को तिरंगे की थीम वाली बिरयानी कैसी रहेगी। आप हरा रंग पाने के लिए पालक, केसर के लिए टमाटर प्यूरी और सफेद के लिए पनीर क्यूब्स या टोफू मिला सकते हैं। इसलिए रेगुलर बिरयानी बनाने की बजाय इस बार ट्राई कलर की बिरयानी ट्राई करें।
ट्राई कलर ड्रिंक्स
ऑरेंज कलर ड्रिंक्स बच्चों की फेवरेट ड्रिंक होती है। आप इस 15 अगस्त कुछ और एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। ग्लूकोज ड्रिंक या संतरे का जूस ऑरेंज कलर का काम कर सकता है। सफेद रंग के लिए, आप लीची ड्रिंक और नींबू के रस में से किसी को चुन सकते हैं जबकि हरे रंग के लिए, हरे आम / सेब ड्रिंक को चुन सकते हैं।
ढोकला
ढोकला अब सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं है। इस स्वतंत्रता दिवस पर आपने तिरंगा ढोकला आजमाने के बारे में आपने क्या सोचा हओ? केसरिया रंग के लिए गाजर का रस, सफेद के लिए रवा का घोल और हरे के लिए पालक की प्यूरी का प्रयोग करें। ढोकला को पुदीना की चटनी के साथ परोसें।


Tags:    

Similar News