Travel tips : इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता जीत लेंगी आपका दिल !

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा घाटी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है

Update: 2022-08-31 17:02 GMT
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा घाटी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। बता दे की, यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी यह जगह काफी अच्छी है। यहां आप ट्रेकिंग, वाटर स्पोर्ट्स और पैराग्लाइडिंग आदि का मजा ले सकते हैं। ट्रेकर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। घूमने के लिए कई ऐतिहासिक धरोहरें भी हैं। विदेशी सैलानी भी यहां घूमने के लिए आते हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आप महाराणा प्रताप सागर झील आ सकते हैं। इस झील का निर्माण ब्यास नदी पर बने बांध के कारण हुआ है। इस झील का पानी 180 से 400 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इस स्थान को वर्ष 1983 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था। यहाँ पक्षियों की लगभग 220 प्रजातियाँ हैं।
न्यूज़ क्रेडिट : rochakkhabare.com
Tags:    

Similar News