टोमैटो फ्लू ने 80 से ज्यादा बच्चों की जान ले ली

टोमैटो फ्लू एक ऐसा वायरस जो बुखार की तरह होता है|

Update: 2022-05-18 05:40 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनिया की सबसे खरतनाक वायरस कोविड के हम काफी बेरियंट देख चुके है,2019 से दुनिया चीन के वायरस से जूझ रही है| कोरोना खत्म भी नहीं हुआ और देश के केरल राज्य में टोमैटो फ्लू ने 80 से ज्यादा बच्चों की जान ले ली इस फ्लू के चलते 5 साल से कम नवजात बच्चों की जान जा रही है| स्वस्थ विभाग ने अपनी स्पष्ट चेतावनी में कँहा है की यदि इसके संकट को नहीं रोका तो यह व्यापक बीमारी का रूप ले सकता है|

टोमैटो फ्लू किस तरह होता है|
टोमैटो फ्लू एक ऐसा वायरस जो बुखार की तरह होता है| केरल में इस बुखार का कहर 5 साल के बच्चों तक फैल रहा है इसको टोमैटो फ्लू का नाम इसका लाल रंग का होने के कारण दिया गया है, अभी तो इस बीमारी का कहर कुछ ही स्थानों पर हुआ है लेकिन आगे चलकर यह काफी फैल सकती है| स्वस्थ विभाग ने इस बीमारी को लेकर चिंता जाहिर की है|
कैसे पहचाने टोमैटो फ्लू को
टोमैटो फ्लू को हम विशेष प्रकर से पहचान सकते है| इस बीमारी में शरीर पर लाल रंग के चकते , छाले भी हो जाते है, स्किन पर जलन व डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन होती है| इसमें बच्चों को तेज बुखार होता है,शरीर में दर्द होता है,जोड़ो में सूजन,उल्टी,दस्त ,नाक बहने के आलावा बच्चों के शरीर में हाथों का रंग भी बदलने लगता है|
टोमैटो फ्लू के संक्रमण को कैसे रोके
टोमैटो फ्लू के संक्रमण को रोकने तथा आपके बच्चे में इसके लक्षण दीखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे| साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखे इसके अल्वा यह ध्यान में रखे की बच्चा स्किन में हुए छाले, चकते को बार-बार न छुए डॉक्टर की सलाह के वगैर कोई भी दवाई न ले| समय- समय पर डॉक्टर से परामर्श लेते रहे|


Tags:    

Similar News