हर साल भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) मनाया जाता है. इस बार फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2021) आज मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों को कुछ अलग तरह से अपने प्यार और सम्मान का एहसास करा सकते हैं. इस दिन अपने दोस्तों को प्यार भरे रिश्ते की बधाई देना न भूलें. अपने इस दिन को खास बनाने के लिए दोस्तों को भेजें ये प्यार भरे फ्रेंडशिप डे मैसेज और कोट्स.

दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता है
दोस्ती सिखाने के लिए कोई स्कूल नहीं होता है..
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

एक जैसे दोस्त सारे नहीं होते
कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते
आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ
कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते…
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

सालों बाद न जाने क्या समां होगा
न जाने कौन दोस्त कहां होगा
फिर मिलना हुआ तो मिलेगें यादों में
जैसे सूखे गुलाब मिलते हैं किताबों में…
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

दोस्ती कोई खोज नहीं होती
दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती
अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बिना वजह न समझना
क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं…
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

दोस्ती में न कोई वार,
न कोई दिन होता है,
ये तो एहसास है
जिसमें बस यार होता है
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

एक दोस्त जो आपके आंसुओं को समझता है
वो उन ढेर सारे मित्रों से कहीं ज्यादा कीमती है
जो सिर्फ आपकी मुस्कान को जानते हैं…
Happy Friendship Day

वो जिंदगी ही क्या जिसमें तन्हाई हो
वो यार ही क्या जिसकी याद न आई हो
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2021


Tags: